Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic

बायोपिक में सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे राजकुमार राव

सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर अब स्थिति और स्पष्ट हो गई है। खुद गांगुली ने बताया, "मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे, लेकिन तारीखों का मुद्दा है, इसलिए इस फिल्म को पर्दे पर आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।"

21 Feb 2025

बायोपिक में सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे राजकुमार राव

सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले खबरें थीं कि आयुष्मान खुराना इस फिल्म में लीड रोल निभा सकते हैं, लेकिन अब खुद गांगुली ने खुलासा किया है कि उनकी भूमिका में राजकुमार राव नजर आएंगे। अभिनेता राजकुमार राव अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह 'दादा' के किरदार को बड़े पर्दे पर कितनी खूबसूरती से जीवंत करते हैं।

सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर अब स्थिति और स्पष्ट हो गई है। खुद गांगुली ने बताया, "मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे, लेकिन तारीखों का मुद्दा है, इसलिए इस फिल्म को पर्दे पर आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।"

हालांकि, फिल्म के देरी से आने की खबर से फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन राजकुमार राव की मौजूदगी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर राजकुमार राव के हाथों में यह किरदार पूरी तरह फिट बैठता है, और दर्शकों को उम्मीद है कि वह गांगुली की जिंदगी के हर पहलू को पर्दे पर जीवंत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए सबसे पहले रणबीर कपूर से बातचीत की गई थी। जब उनके साथ बात नहीं बनी, तो निर्माता आयुष्मान खुराना के पास गए। कहा जा रहा था कि आयुष्मान ने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन किसी कारणवश वह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए। हालांकि, अब खुद सौरव गांगुली ने राजकुमार राव के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह प्रतिभाशाली अभिनेता भारतीय क्रिकेट के ‘दादा’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सौरव गांगुली की बहुप्रतीक्षित बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग मिलकर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान विक्रमादित्य मोटवानी संभालेंगे, जो ‘उड़ान’, ‘लुटेरा’, ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ और ‘जुबली’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। गांगुली ने 2021 में अपनी बायोपिक का ऐलान किया था। फिल्म में उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत से लेकर भारतीय टीम के कप्तान बनने और फिर 'बीसीसीआई' अध्यक्ष बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बायोपिक में सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे राजकुमार राव
सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर अब स्थिति और स्पष्ट हो गई है। खुद गांगुली ने बताया, "मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News