Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म को मिली रिलीज तारीख

फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण कर रहे हैं और यह देश के चर्चित लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके चर्चित कानूनी संघर्षों पर आधारित होगी।

09 Jun 2026

राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म को मिली रिलीज तारीख

मैडॉक फिल्म्स ने अपनी नई बायोग्राफिकल फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ वामिका गब्बी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। दोनों कलाकार इससे पहले फिल्म 'भूल चूक माफ' में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण कर रहे हैं और यह देश के चर्चित लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके चर्चित कानूनी संघर्षों पर आधारित होगी।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार, 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' 7 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ निर्माता दिनेश विजान और राजकुमार राव एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि मैडॉक फिल्म्स अगस्त-सितंबर के दौरान लगातार बड़ी फिल्में रिलीज करने की तैयारी में है। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' 28 अगस्त को रिलीज होगी, जबकि उसके कुछ ही दिनों बाद 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' दर्शकों के बीच पहुंचेगी।

30 मार्च 1953 को महाराष्ट्र के जलगांव में जन्मे उज्ज्वल निकम देश के सबसे प्रतिष्ठित लोक अभियोजकों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों की पैरवी की है और खास तौर पर 2008 मुंबई आतंकी हमलों के दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म में इस ऐतिहासिक मुकदमे के साथ-साथ निकम के अन्य चर्चित कानूनी मामलों को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म को मिली रिलीज तारीख
फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण कर रहे हैं और यह देश के चर्चित लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके चर्चित कानूनी संघर्षों पर आधारित होगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News