Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव आएंगे नजर

फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। इस बायोपिक की शूटिंग अप्रैल 2026 में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स से शुरू हुई थी, जहां राजकुमार राव ने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी।

06 Jul 2026

सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव आएंगे नजर

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही बहुप्रतीक्षित बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। इस बायोपिक की शूटिंग अप्रैल 2026 में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स से शुरू हुई थी, जहां राजकुमार राव ने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। तभी से क्रिकेट और सिनेमा प्रेमी फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने 8 जुलाई को सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म की पहली झलक जारी करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि इस टीजर या फर्स्ट लुक में राजकुमार राव गांगुली के प्रतिष्ठित अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में गांगुली के शुरुआती क्रिकेट करियर, भारतीय टीम के कप्तान बनने, टीम इंडिया को नई पहचान दिलाने और उनके संघर्षपूर्ण सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। साथ ही उनकी निजी जिंदगी और पत्नी डोना गांगुली के साथ रिश्ते को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सास्वता चटर्जी गांगुली के पिता चंडीदास गांगुली की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि तान्या मानिकतला के डोना गांगुली का किरदार निभाने की चर्चा है। हालांकि, फिल्म की रिलीज तारीख को लेकर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अब सभी की नजरें 8 जुलाई पर टिकी हैं, जब फिल्म से पहली झलक सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव आएंगे नजर
फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। इस बायोपिक की शूटिंग अप्रैल 2026 में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स से शुरू हुई थी, जहां राजकु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News