Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यसभा के सभापति ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

बैठक में सत्र के दौरान सदन के सुचारू संचालन, कार्यसूची प्रबंधन और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

13 Nov 2025

राज्यसभा के सभापति ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव के साथ आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में सत्र के दौरान सदन के सुचारू संचालन, कार्यसूची प्रबंधन और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। सभापति ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सत्र के दौरान सभी प्रशासनिक और तकनीकी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों ताकि सदन का कामकाज प्रभावी ढंग से चल सके।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सत्र में महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और चर्चाओं को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही को अधिक उत्पादक और सुव्यवस्थित बनाने के उपायों पर भी विचार किया गया।

उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र 01 से 19 दिसंबर तक चलेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यसभा के सभापति ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा
बैठक में सत्र के दौरान सदन के सुचारू संचालन, कार्यसूची प्रबंधन और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News