Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

टी 20 विश्वकप जीतने पर राज्यसभा में भारतीय टीम को दी गई बधाई

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद बिहार एसटीएफ दोनों को अपने साथ ले गई है।

09 Mar 2026

टी 20 विश्वकप जीतने पर राज्यसभा में भारतीय टीम को दी गई बधाई

गिरीडीह। गिरीडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में बिहार के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और गिरीडीह पुलिस के संयुक्त अभियान में भाकपा (माओवादी) संगठन के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान पंकज यादव (जमुई, बिहार) और पवन सिंह (सतगावा, कोड़रमा) के रूप में हुई है।

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद बिहार एसटीएफ दोनों को अपने साथ ले गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सलियों के खिलाफ बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में नक्सली घटना से संबंधित मामला दर्ज है। बिहार पुलिस के मुताबिक, दोनों भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य हैं और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार के जमुई, चकाई, चरकापत्थर और चंद्रदीप थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड और कोडरमा जिले के सतगांवा थाना में भी नक्सली गतिविधियों को लेकर केस दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित इन दिनों चरकापत्थर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए थे। इसके बाद से बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस के डर से दोनों नक्सली बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत अंतर्गत मंझलाटोल गांव में छिपकर रह रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पटना एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में बेंगाबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंझलाटोल गांव की घेराबंदी कर दोनों नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी 20 विश्वकप जीतने पर राज्यसभा में भारतीय टीम को दी गई बधाई
पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News