Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यसभा चुनाव 2026: तृणमूल नेताओं ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा के राहुल सिन्हा ने भी भरा पर्चा

तृणमूल कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों में बाबुल सुप्रियो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। राजीव कुमार राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे हैं। मेनका गुरुस्वामी संवैधानिक मामलों की विशेषज्ञ वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में जानी जाती हैं, जबकि कोएल मलिक बंगाली फिल्म उद्योग की प्रमुख अभिनेत्री हैं।

05 Mar 2026

राज्यसभा चुनाव 2026: तृणमूल नेताओं ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा के राहुल सिन्हा ने भी भरा पर्चा

कोलकाता। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। पार्टी की ओर से अभिनेत्री कोएल मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और मंत्री बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन के साथ ही राज्य की राजनीति में उच्च सदन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों में बाबुल सुप्रियो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। राजीव कुमार राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे हैं। मेनका गुरुस्वामी संवैधानिक मामलों की विशेषज्ञ वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में जानी जाती हैं, जबकि कोएल मलिक बंगाली फिल्म उद्योग की प्रमुख अभिनेत्री हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नामों के जरिए तृणमूल ने राजनीतिक, प्रशासनिक, विधिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों का संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है।

इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राहुल सिन्हा भी पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवारी यह संदेश देती है कि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित समय पर सम्मान देती है। उन्होंने बंगाल के कल्याण और विकास के लिए सामूहिक प्रयास की बात दोहराई।

उल्लेखनीय है कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के तहत मतदान 16 मार्च को होगा और मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिससे ये सीटें रिक्त होंगी।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 05 मार्च थी। 06 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवार 09 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। निर्धारित समयसीमा के बीच चुनाव आयोग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यसभा चुनाव 2026: तृणमूल नेताओं ने दाखिल किया नामांकन, भा
तृणमूल कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों में बाबुल सुप्रियो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News