Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने बिहार के लिए नियुक्त किए दो पर्यवेक्षक, 16 मार्च को होगा मतदान

बिहार की पांच सीटों समेत ओडिशा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपने पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है।

09 Mar 2026

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने बिहार के लिए नियुक्त किए दो पर्यवेक्षक, 16 मार्च को होगा मतदान

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

बिहार की पांच सीटों समेत ओडिशा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपने पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा ने बिहार के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया है।

पार्टी नेताओं के अनुसार, दोनों नेता राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान बिहार में पार्टी की रणनीति और समन्वय पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही वे पार्टी विधायकों के साथ संवाद स्थापित कर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने का काम करेंगे।

चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आज निर्धारित की गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने बिहार के लिए नियुक्त किए दो पर्यवेक
बिहार की पांच सीटों समेत ओडिशा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपने पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News