Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में कोलकाता में रैली

रैली से शुभेंदु ने चेतावनी दी कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीडऩ नहीं रोका गया तो वे पेट्रापोल सीमा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे

12 Nov 2024

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में कोलकाता में रैली

कोलकाता। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के आरोप में कोलकाता में रैली निकाली गई। आरोप है कि पिछले कुछ महीनों में बंग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हुए हैं। उसके विरोध में मंगलवार को गिरि गोवर्धनधारी चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पर कोलकाता में जुलूस निकाला गया। उस जुलूस में विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत बीजेपी नेता शामिल हुए थे। जुलूस में संदेशखाली की पीडि़त महिलाएं भी थीं। रैली से शुभेंदु ने चेतावनी दी कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीडऩ नहीं रोका गया तो वे पेट्रापोल सीमा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने शुरू में मंगलवार को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। तब उद्यमियों ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आखिरकार कोर्ट ने पुलिस द्वारा तय रूट पर जुलूस निकालने की इजाज़त दे दी। हाई कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जुलूस शाम 4.15 बजे तक समाप्त हो जाना चाहिए।
इस दिन दोपहर करीब 3.05 बजे रानी रासमणि रोड से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस अलीमुद्दीन स्ट्रीट चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में सबसे आगे रैफ थी। जुलूस में कई लोग ढाक करके शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में बशीरहाट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा, शंकुदेव पांडा को भी जुलूस में देखा गया। विपक्ष के नेता शुभेंदु ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीडऩ नहीं रोका गया तो हम पेट्रापोल सीमा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम दूसरे धर्मों का सम्मान करते हैं। लेकिन हम प्रताडि़त हैं। हम उस संदेश को बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तक पहुंचाना चाहते थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में रैली
रैली से शुभेंदु ने चेतावनी दी कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीडऩ नहीं रोका गया तो वे पेट्रापोल सीमा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News