Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राम चरण और उपासना कामिनेनी ने दी खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं दोबारा माता-पिता

यह स्टार कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है। दोनों ने यह खूबसूरत खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इस साल की दिवाली उनके जीवन में दोगुनी खुशी लेकर आई है।

23 Oct 2025

राम चरण और उपासना कामिनेनी ने दी खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं दोबारा माता-पिता

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने दिवाली के शुभ अवसर पर एक बार फिर से अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। यह स्टार कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है। दोनों ने यह खूबसूरत खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इस साल की दिवाली उनके जीवन में दोगुनी खुशी लेकर आई है।

दिवाली पर मिला सबसे बड़ा तोहफा

राम चरण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर पर रौनक देखने लायक है। वीडियो में परिवार और करीबी दोस्त उपासना को बधाइयां देते और गले लगाते नजर आ रहे हैं। हर तरफ खुशी का माहौल है, मेहमान तोहफे और आशीर्वाद लेकर आए हैं, और उपासना के चेहरे पर मातृत्व की चमक साफ झलक रही है। वीडियो के अंत में लिखा है, "नई शुरुआत" जिसने फैंस के दिलों को छू लिया। कैप्शन में राम ने लिखा, "यह दिवाली दोगुने जश्न, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वाद के साथ थी।"

राम चरण और उपासना ने जून 2023 में अपनी बेटी 'क्लिन कारा कोनिडेला' का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद से ही यह कपल अपनी फैमिली मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर करता रहा है। अब जब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के आने की सूचना दी है, तो फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है। राम चरण और उपासना की जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिनी जाती है। दोनों ने 2012 में शादी की थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने साथ में कई मील के पत्थर तय किए हैं। जहां राम चरण अपने सुपरहिट फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं, वहीं उपासना अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन हैं और सोशल वर्क में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राम चरण और उपासना कामिनेनी ने दी खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं
यह स्टार कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है। दोनों ने यह खूबसूरत खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इस साल की दिवाली उनके जीवन में दोगुनी खुशी लेकर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News