Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों के नाम किए रिवील

यह जोड़ा पहले से बेटी क्लिन कारा के माता-पिता हैं और अब उनके परिवार में एक और बेटी और बेटे के आने से खुशियों का माहौल है।

13 Feb 2026

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों के नाम किए रिवील

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। यह जोड़ा पहले से बेटी क्लिन कारा के माता-पिता हैं और अब उनके परिवार में एक और बेटी और बेटे के आने से खुशियों का माहौल है। हाल ही में हैदराबाद स्थित अपने आवास पर आयोजित एक निजी नामकरण समारोह में दोनों ने अपने जुड़वां बच्चों के नामों का खुलासा किया और उनके पीछे का आध्यात्मिक अर्थ भी शेयर किया।

एक बातचीत के दौरान राम चरण और उपासना ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है। राम चरण ने कहा, "नामकरण हमारे लिए बेहद निजी और आध्यात्मिक फैसला था। हमने इस पर गहराई से विचार किया और हमारे माता-पिता ने भी इस यात्रा में अहम भूमिका निभाई। हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों, भगवान शिव और भगवान राम का प्रतीक है। यह संयम के साथ शक्ति और धर्म के साथ भक्ति को दर्शाता है।"

बेटी के नाम के बारे में बताते हुए राम चरण ने कहा, "अनवीरा देवी असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है। 'वीरा' वीरता को दर्शाता है और 'अन' इसे असीमता तक विस्तार देता है। 'देवी' शब्द हमने जानबूझकर जोड़ा है, ताकि यह याद रहे कि शक्ति और करुणा साथ-साथ चल सकती हैं।"

गौरतलब है कि राम चरण और उपासना ने जून 2012 में विवाह किया था और जून 2023 में उनकी पहली संतान क्लिन कारा का जन्म हुआ था। अब जुड़वां बच्चों के आगमन से उनका परिवार और भी पूर्ण हो गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राम चरण और उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों के नाम किए रिवील
यह जोड़ा पहले से बेटी क्लिन कारा के माता-पिता हैं और अब उनके परिवार में एक और बेटी और बेटे के आने से खुशियों का माहौल है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News