Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कारोबारी दिनों में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और अब यह 200 करोड़ रुपये के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।

10 Jun 2026

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कारोबारी दिनों में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और अब यह 200 करोड़ रुपये के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'पेड्डी' ने रिलीज के छठे दिन 9.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 179.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 261.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा दिव्येंदु, बोमन ईरानी और शिव राजकुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

दूसरी ओर, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत रोमांटिक-कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई कारोबारी दिनों में स्थिर बनी हुई है। फिल्म ने पांचवें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो चौथे दिन की कमाई के बराबर है। इसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, 12 जून को 'मैं वापस आऊंगा', 'गर्वनर' और 'भारत भाग्य विधाता' जैसी नई फिल्मों की रिलीज के बाद इसके सामने कड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये
अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कारोबारी दिनों में भ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News