Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

राम चरण की 'पेड्डी' ने चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

महज चार दिनों में इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसकी सफलता की चर्चा तेज हो गई है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

08 Jun 2026

राम चरण की 'पेड्डी' ने चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म ने दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। महज चार दिनों में इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसकी सफलता की चर्चा तेज हो गई है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पेड्डी' ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को 31.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा पेड प्रीव्यू शो से फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी 'पेड्डी' का जलवा बरकरार है। फिल्म ने दुनिया भर में चार दिनों के भीतर 233.02 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है, जिसमें 46 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई शामिल है। खेल, संघर्ष और जुनून की कहानी पर आधारित इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञों को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राम चरण की 'पेड्डी' ने चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंक
महज चार दिनों में इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसकी सफलता की चर्चा तेज हो गई है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News