Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में नंगे पैर दिखे राम चरण

राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ समारोह में पहुंचे। अभिनेता पूरी तरह काले कपड़ों में नजर आए और खास बात यह रही कि उन्होंने जूते-चप्पल नहीं पहने थे। जहां बाकी सितारे महंगे डिजाइनर कपड़ों और जूतों में दिखाई दिए, वहीं राम चरण का सादा और अलग अंदाज लोगों का ध्यान खींचता नजर आया।

05 Mar 2026

विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में नंगे पैर दिखे राम चरण

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के भव्य रिसेप्शन में फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस खास मौके पर कई बड़े कलाकार पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राम चरण की एंट्री ने बटोरी। रिसेप्शन में उनका नंगे पैर पहुंचना हर किसी के लिए हैरानी का कारण बन गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ समारोह में पहुंचे। अभिनेता पूरी तरह काले कपड़ों में नजर आए और खास बात यह रही कि उन्होंने जूते-चप्पल नहीं पहने थे। जहां बाकी सितारे महंगे डिजाइनर कपड़ों और जूतों में दिखाई दिए, वहीं राम चरण का सादा और अलग अंदाज लोगों का ध्यान खींचता नजर आया।

दरअसल, राम चरण का यह अंदाज किसी फैशन का हिस्सा नहीं बल्कि उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। अभिनेता इन दिनों भगवान अयप्पा की आराधना से जुड़ी 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं। इस कठिन व्रत के दौरान भक्तों को कई सख्त नियमों का पालन करना होता है, जिनमें जूते-चप्पल न पहनना, सादा जीवनशैली अपनाना और जमीन पर सोना जैसे नियम शामिल हैं।

यह दीक्षा केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर की तीर्थयात्रा से जुड़ी मानी जाती है। ऐसे में इस भव्य समारोह में भी राम चरण का नंगे पैर पहुंचना उनकी आस्था और अनुशासन को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता की इस धार्मिक निष्ठा की जमकर सराहना कर रहे हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में नंगे पैर दिखे राम चरण
राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ समारोह में पहुंचे। अभिनेता पूरी तरह काले कपड़ों में नजर आए और खास बात यह रही कि उन्होंने जूते-चप्पल नहीं पहने थे। जहां





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News