Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

रणबीर कपूर की 'एनिमल' की इंटरनेशनल एंट्री तय, 13 फरवरी को जापान में रिलीज होगी

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 553 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी, जबकि वर्ल्डवाइड इसका आंकड़ा 900 करोड़ रुपये से पार चला गया था। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक अब इसके सीक्वल 'एनिमल पार्क' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

24 Dec 2025

रणबीर कपूर की 'एनिमल' की इंटरनेशनल एंट्री तय, 13 फरवरी को जापान में रिलीज होगी

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' साल 2023 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 553 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी, जबकि वर्ल्डवाइड इसका आंकड़ा 900 करोड़ रुपये से पार चला गया था। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक अब इसके सीक्वल 'एनिमल पार्क' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 'एनिमल' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब यह फिल्म जापान में दहाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'एनिमल'

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' को अब जापान के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और जापान के बीच पहले सिनेमाई सहयोग के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म की जापान रिलीज डेट का खुलासा भी हो चुका है। मेकर्स ने पोस्ट कर ऐलान किया, 'एनिमल' 13 फरवरी को जापान में रिलीज होगी।

फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय दर्शकों की तरह जापानी ऑडियंस भी 'एनिमल' के क्रेज में कितनी डूबती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणबीर कपूर की 'एनिमल' की इंटरनेशनल एंट्री तय, 13 फरवरी को जा
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 553 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी, जबकि वर्ल्डवाइड इसका आंकड़ा 900 करोड़ रुपये से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News