Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एक्शन फिल्म 'जाट' में पहली बार रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्क्रीन शेयर करेंगे

'जाट' के जरिए पहली बार रणदीप और सनी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इन दिनों दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

09 Apr 2025

एक्शन फिल्म 'जाट' में पहली बार रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्क्रीन शेयर करेंगे

सनी देओल की आने वाली एक्शन फिल्म 'जाट' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में दर्शक सनी देओल से दमदार एक्शन की पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं। खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले रणदीप हुड्डा अपनी गहन और खतरनाक अदाकारी से सनी देओल को भी टक्कर देते दिखेंगे। 'जाट' के जरिए पहली बार रणदीप और सनी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इन दिनों दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

एक कार्यक्रम में सनी देओल और सह-कलाकार विनीत कुमार सिंह के साथ फिल्म का प्रचार करते हुए रणदीप ने कहा, "मैं सनी देओल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं उनके पोस्टर अपनी अलमारी में रखता था। इतने सालों तक उन्हें स्क्रीन पर देखने के बाद मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। वह बिल्कुल भी वैसे नहीं हैं, जैसे स्क्रीन पर दिखते हैं। मैं आपको उनके बारे में एक रहस्य बताता हूं। वह बहुत दयालु और मृदुभाषी हैं, लेकिन जब वह कैमरे के सामने आते हैं, तो उनके शरीर में एक देवी आ जाती।"

गोपीचंद मालीने निर्देशित फिल्म 'जाट' का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और मैथ्री मूवी मेकर्स ने किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म में रणदीप का पहले कभी न देखा गया उग्र अवतार देखने को मिल रहा है। जब 'पुष्पा 2' रिलीज हुई तो उसके साथ 'जाट' का टीजर भी 12,500 स्क्रीन्स पर दिखाया गया। इस एक्शन से भरपूर टीजर को देखने के बाद हर कोई सिनेमाघर में जाट देखने के लिए उत्सुक है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक्शन फिल्म 'जाट' में पहली बार रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्क्
'जाट' के जरिए पहली बार रणदीप और सनी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इन दिनों दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News