Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम ने दी बड़ी खुशखबरी

शादी से लेकर अब तक यह जोड़ी अपने प्रेम, रोमांस और साहसिक सफर के लिए जानी जाती रही है, और अब उनकी जिंदगी में एक नया और खूबसूरत अध्याय जुड़ने जा रहा है।

29 Nov 2025

शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम ने दी बड़ी खुशखबरी

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को बेहद खास बना दिया। इस कपल ने फैन्स को वह खुशखबरी दे दी है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। अपनी एनिवर्सरी पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए यह ऐलान किया कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी से लेकर अब तक यह जोड़ी अपने प्रेम, रोमांस और साहसिक सफर के लिए जानी जाती रही है, और अब उनकी जिंदगी में एक नया और खूबसूरत अध्याय जुड़ने जा रहा है।

रणदीप का इमोशनल एनिवर्सरी पोस्ट

रणदीप हुड्डा और लिन ने 29 नवंबर 2023 को इंफाल में पारंपरिक मणिपुरी रीतिरिवाजों के साथ शादी की थी। सालगिरह के मौके पर दोनों ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "दो साल प्यार, रोमांच… और अब एक नन्हा शरारती मेहमान रास्ते में है।" पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स, सेलिब्रिटीज और दोस्तों ने इस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। खुशी से झूम रहे रणदीप अब पिता बनने की तैयारी में हैं और इसे लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रणदीप और लिन की उम्र में 10 साल का अंतर है। जहां रणदीप 49 साल के हैं, वहीं लिन 39 की हैं। शादी से पहले रणदीप ने कहा था कि उनकी दो ही बड़ी इच्छाएं हैं, बहुत सारे बच्चे और बहुत सारी खुशियां। वे लिन के साथ अपनी लंबे समय की दोस्ती को आगे बढ़ाकर परिवार बनाते देख बेहद खुश हैं।

कैसे शुरू हुई रणदीप और लिन की कहानी?

इन दोनों का रिश्ता थिएटर की दुनिया से शुरू हुआ। रणदीप और लिन की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप 'मोटली' में हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती ने गहरा रूप ले लिया और फिर प्यार पनपने लगा। लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ रहे और उनका रिश्ता और मजबूत होता चला गया। साल 2022 में दिवाली की शुभकामनाओं के साथ रणदीप ने पहली बार लिन के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम ने दी बड़ी
शादी से लेकर अब तक यह जोड़ी अपने प्रेम, रोमांस और साहसिक सफर के लिए जानी जाती रही है, और अब उनकी जिंदगी में एक नया और खूबसूरत अध्याय जुड़ने जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News