Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने पर भावुक हुईं रानी मुखर्जी

रानी ने अपनी पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने किसी मास्टर प्लान के साथ नहीं, बल्कि अनजाने में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था।

12 Jan 2026

हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने पर भावुक हुईं रानी मुखर्जी

अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच रानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक और लंबा पोस्ट शेयर करते हुए अपने तीन दशक लंबे सिनेमाई सफर को याद किया। रानी ने अपनी पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने किसी मास्टर प्लान के साथ नहीं, बल्कि अनजाने में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था।

90 के दशक को याद करते हुए रानी ने यशराज फिल्म्स के सोशल मीडिया पेज पर लिखा, "30 साल पहले मैं बिना किसी बड़ी योजना के एक फिल्म सेट पर पहुंची थी। यह कोई सपना नहीं था जिसका मैंने पीछा किया हो, बल्कि यह कुछ ऐसा था जिसने मुझे खुद ढूंढ लिया।" उन्होंने आगे लिखा कि वह हमेशा मानती हैं कि दर्शक ही कलाकार की नियति तय करते हैं। 90 के दशक में की गई फिल्मों ने उन्हें उनकी पहचान और दिशा दी, जिसने उनके करियर की नींव रखी।

अपने पोस्ट में रानी ने 2000 के दशक को अपनी "आवाज खोजने का दौर" बताया। उन्होंने 'साथिया', 'ब्लैक', 'हम तुम' जैसी फिल्मों और संजय लीला भंसाली व अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया। रानी ने कहा कि वह हमेशा उन मजबूत महिला किरदारों की ओर आकर्षित रहीं, जो समाज को चुनौती देती हैं, चाहे वह 'बंटी और बबली', 'नो वन किल्ड जेसिका' या 'मर्दानी' हो। शादी और मां बनने के बाद भी उनका फोकस कम नहीं हुआ, बल्कि और स्पष्ट हुआ। 'हिचकी' और 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' जैसी फिल्मों ने उनके भीतर की संवेदनशीलता को और गहराई दी। साल 2025 में 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को उन्होंने जीवन का बेहद विनम्र और कृतज्ञ पल बताया और अपने इस सफर के लिए दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने पर भावुक हुईं रानी मुखर्जी
रानी ने अपनी पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने किसी मास्टर प्लान के साथ नहीं, बल्कि अनजाने में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News