Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने दो दिन में पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन दो दिनों में 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। शनिवार को फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले दिन के मुकाबले बड़ी छलांग मानी जा रही है।

01 Feb 2026

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने दो दिन में पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से कदम बढ़ा रही है। फिल्म ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन दो दिनों में 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। शनिवार को फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले दिन के मुकाबले बड़ी छलांग मानी जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रविवार को इसमें और उछाल देखने को मिल सकता है।

ओपनिंग डे पर भी रचा रिकॉर्ड

फिल्म ने पहले दिन ही सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया था। 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ 'मर्दानी 3' न सिर्फ इस फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी, बल्कि रानी मुखर्जी की सोलो फिल्मों में भी सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज करने में सफल रही। महिला-प्रधान फिल्मों के लिहाज से भी यह ओपनिंग बेहद मजबूत मानी जा रही है। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और दर्शकों के बीच भी इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ बनता दिख रहा है। सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह थ्रिलर उन दर्शकों के लिए खास बन गई है जो कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को प्राथमिकता देते हैं।

रानी मुखर्जी की स्टार पावर बरकरार

रानी मुखर्जी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सोलो लीड के तौर पर दर्शकों को थिएटर तक खींचने की क्षमता रखती हैं। अपने फिल्मी करियर के 30वें साल में इस तरह की बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करना उनकी निरंतर लोकप्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने दो दिन में पार किया 10 करोड़
इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन दो दिनों में 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। शनिवार को फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले दिन के मुक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News