Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

नारायणगढ़ का रानीसराय ग्राम पंचायत "कचरा मुक्त" घोषित

नारायणगढ़ का रानीसराय ग्राम पंचायत "कचरा मुक्त" घोषित
 

15 Nov 2025

नारायणगढ़ का रानीसराय ग्राम पंचायत

नारायणगढ़ ब्लॉक के रानीसराय ग्राम पंचायत को प्रशासन की ओर से कचरा मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। इस अवसर पर शुक्रवार शाम पंचायत भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी और पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जॉइंट बीडीओ प्रत्यूष बनर्जी, पंचायत समिति की सभापति ऊषा घोड़ाई, सह–सभापति मिहिर चंद्र, स्वास्थ्य कर्माध्यक्ष सुपर्णा जैन, सुकुमार जना सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रशासन के अनुसार हाल ही में नारायणगढ़ ब्लॉक के बखराबाद, बेलदा-1, मान्ना और खुरशी ग्राम पंचायतों को भी कचरा मुक्त पंचायत के रूप में चिह्नित किया गया है।

रानीसराय ग्राम पंचायत के स्वप्न दत्ता ने कहा कि पिछले कई दिनों से पंचायत क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा था। “आखिरकार हमारे प्रयास सफल हुए। हमारा पंचायत क्षेत्र न केवल कचरा मुक्त है, बल्कि प्लास्टिक मुक्त पंचायत के रूप में भी माना जा रहा है।

ब्लॉक प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों को इसी मॉडल पर कचरा मुक्त पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नारायणगढ़ का रानीसराय ग्राम पंचायत "कचरा मुक्त" घोषित
नारायणगढ़ का रानीसराय ग्राम पंचायत "कचरा मुक्त" घोषित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News