Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी से बंगाल ने गुजरात को 141 रन से हराया

35 वर्षीय शमी ने पहली पारी में भी 3 विकेट लेकर 44 रन दिए थे। उनकी इस शानदार गेंदबाज़ी ने एक बार फिर साबित किया कि वह अब भी भारत के सबसे प्रभावशाली तेज़ गेंदबाज़ों में से एक हैं।

28 Oct 2025

रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी से बंगाल ने गुजरात को 141 रन से हराया

कोलकाता। ईडन गार्डन्स में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी के दम पर बंगाल को लगातार दूसरी जीत दिलाई। शमी ने मंगलवार को 5 विकेट लेकर 38 रन दिए, जिससे बंगाल ने गुजरात को 141 रन से पराजित किया।

35 वर्षीय शमी ने पहली पारी में भी 3 विकेट लेकर 44 रन दिए थे। उनकी इस शानदार गेंदबाज़ी ने एक बार फिर साबित किया कि वह अब भी भारत के सबसे प्रभावशाली तेज़ गेंदबाज़ों में से एक हैं।

हालांकि, बेहतरीन फॉर्म के बावजूद शमी को हाल के महीनों में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की प्राथमिकता सूची से बाहर रखा गया है। उन्हें न तो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बहु-दिवसीय मैचों के लिए चुना गया था और न ही आगामी दक्षिण अफ्रीका ए सीरीज़ के लिए।

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद शमी ने पूरा आईपीएल सीज़न खेला था और फिर दलीप ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, नॉकआउट प्रारूप के कारण वह केवल एक मैच ही खेल सके, क्योंकि उनकी टीम क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थी।

शमी ने अपने शानदार प्रदर्शन की निरंतरता को बनाए रखते हुए उत्तराखंड के खिलाफ बंगाल की आठ विकेट की जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। उस मैच में उन्होंने क्रमशः 3/37 और 4/38 के आंकड़े हासिल कर प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब जीता था।

उनकी हालिया फॉर्म से एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि इतने अनुभवी और फिट गेंदबाज़ को राष्ट्रीय टीम से बाहर रखना क्या उचित है। बंगाल के लिए यह जीत न केवल शमी की वापसी का संकेत है, बल्कि रणजी ट्रॉफी में टीम की बढ़ती लय का भी प्रमाण है।

मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 279 रन बनाए, जवाब में गुजरात की टीम 167 रनों पर सिमट गई और पहली पारी के आधार पर 112 रनों की बढ़त हासिल की। बंगाल ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 214 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और गुजरात के सामने 327 रनों का लक्ष्य रखा। 327 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम मात्र 185 रनों पर सिमट गई और बंगाल ने मैच 141 रनों से मैच जीत लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी से बंगाल ने गुजरात
35 वर्षीय शमी ने पहली पारी में भी 3 विकेट लेकर 44 रन दिए थे। उनकी इस शानदार गेंदबाज़ी ने एक बार फिर साबित किया कि वह अब भी भारत के सबसे प्रभावशाली तेज़ गेंदबाज़





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News