Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह एक बार फिर अपने बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही लेखक अमिश त्रिपाठी की चर्चित किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर आधारित फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

12 May 2026

भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह एक बार फिर अपने बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही लेखक अमिश त्रिपाठी की चर्चित किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर आधारित फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी मां कसम फिल्म्स के जरिए इस किताब के फिल्मी अधिकार खरीद लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस कहानी को बड़े स्तर पर फिल्म ट्रिलॉजी के रूप में विकसित किया जाएगा। अभिनेता लंबे समय से इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की योजना बना रहे थे और अब इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज के साथ मिलकर किया जाएगा।

'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' एक पौराणिक फिक्शन कहानी है, जिसमें भगवान शिव को एक साधारण हिमालयी योद्धा के रूप में दिखाया गया है, जो बाद में मेलुहा राज्य के लोगों के लिए उद्धारकर्ता बन जाते हैं। साल 2010 में प्रकाशित यह किताब भारत की सबसे लोकप्रिय बुक सीरीज में शामिल है। इसके बाद 'द सीक्रेट ऑफ द नागस' और 'द ओथ ऑफ द वायुपुत्रास' भी रिलीज हुईं। शिव त्रयी की इन किताबों की अब तक 25 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं, जिसके चलते रणवीर सिंह का यह प्रोजेक्ट आने वाले समय की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह एक बार फिर अपने बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही लेखक अमिश त्रिपाठी की चर्चित किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News