Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

'डॉन-3' की भरपाई के लिए 10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर सिंह

खबर है कि फिल्म के बजट और फीस को लेकर अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच पैदा हुआ विवाद अब सुलझ गया है। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट को समय पर आगे बढ़ाने के लिए रणवीर ने अपनी फीस में से 10 करोड़ रुपये लौटाने पर सहमति जताई है।

22 Apr 2026

'डॉन-3' की भरपाई के लिए 10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन-3' को लेकर चल रही अनबन अब खत्म होती नजर आ रही है। खबर है कि फिल्म के बजट और फीस को लेकर अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच पैदा हुआ विवाद अब सुलझ गया है। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट को समय पर आगे बढ़ाने के लिए रणवीर ने अपनी फीस में से 10 करोड़ रुपये लौटाने पर सहमति जताई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने पहले मिली साइनिंग अमाउंट का हिस्सा वापस करने के साथ-साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' में प्रोडक्शन हाउस को हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव भी रखा है। हालांकि, इस संभावित साझेदारी में मुनाफे या मालिकाना हिस्सेदारी का प्रतिशत क्या होगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत रणवीर के फिल्म से बाहर होने की खबरों के बाद हुई थी। स्क्रिप्ट में देरी और रचनात्मक मतभेदों को इसकी वजह माना गया। वहीं, रणवीर की ओर से पटकथा और प्रोजेक्ट की दिशा को लेकर असंतोष की बात सामने आई थी। फिलहाल न तो रणवीर और न ही फरहान या एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से इस समझौते पर कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बनी यह सहमति फिल्म के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'डॉन-3' की भरपाई के लिए 10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर सिंह
खबर है कि फिल्म के बजट और फीस को लेकर अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच पैदा हुआ विवाद अब सुलझ गया है। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट को समय पर आगे बढ़ाने के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News