Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राशिद खान ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान की यूएई पर आसान जीत

26 वर्षीय राशिद ने 3 विकेट लेकर अपना आंकड़ा 165 पर पहुँचा दिया और न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी (164 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। राशिद ने ईथन डिसूज़ा (12), आसिफ खान (1) और ध्रुव पाराशर (1) को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

02 Sep 2025

राशिद खान ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान की यूएई पर आसान जीत

शारजाह। अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सोमवार रात 38 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज़ में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मैच में स्टार स्पिनर राशिद खान ने बड़ा कीर्तिमान रचते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए।

26 वर्षीय राशिद ने 3 विकेट लेकर अपना आंकड़ा 165 पर पहुँचा दिया और न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी (164 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। राशिद ने ईथन डिसूज़ा (12), आसिफ खान (1) और ध्रुव पाराशर (1) को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

इससे पहले अफगानिस्तान ने बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट पर 188 रन बनाए। इब्राहिम जादरान (63 रन, 40 गेंद, 4 छक्के, 3 चौके) और सेदिकुल्लाह अतल (54 रन, 40 गेंद, 3 छक्के, 4 चौके) ने दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। अतल का यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था।

अंत में करीम जनत (23*, 10 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) और अजमतुल्लाह उमरज़ई (20*, 12 गेंद, 2 छक्के) ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर स्कोर को मज़बूती दी। यूएई के मुहम्मद रोहिद और सगीर खान ने 2-2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई ने कप्तान मुहम्मद वसीम (67 रन, 37 गेंद, 6 छक्के, 4 चौके) की आतिशी पारी से धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने 23वां टी20I अर्धशतक जमाया, लेकिन उनके आउट होते ही टीम की लय बिगड़ गई और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी।

इस जीत के बाद अफगानिस्तान ने सीरीज़ में वापसी की। पाकिस्तान पहले ही दोनों मैच जीत चुका है और अब मंगलवार को अफगानिस्तान से भिड़ेगा। तीनों टीमों को दो-दो मैच खेलने हैं, जबकि शीर्ष दो टीमें 7 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राशिद खान ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान की यूएई पर आसान जीत
26 वर्षीय राशिद ने 3 विकेट लेकर अपना आंकड़ा 165 पर पहुँचा दिया और न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी (164 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। राशिद ने ईथन डिसूज़ा (12





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News