Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे

दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 4 मार्च को नवविवाहित जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

09 Mar 2026

फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 4 मार्च को नवविवाहित जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

शादी के बाद से ही रश्मिका और विजय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच एक प्रशंसक द्वारा लिखा गया भावुक पोस्ट अभिनेत्री को इतना छू गया कि उन्होंने खुद उसका जवाब देकर आभार व्यक्त किया।

प्रशंसक ने अपने पोस्ट में रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी की सराहना करते हुए उनके रिश्ते को प्रेरणादायक बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने लिखा, "मेरे बारे में कुछ लिखा हुआ पढ़कर मैं इतने लंबे समय में कभी भावुक नहीं हुई। कहने को बहुत कुछ है, पर कह नहीं पा रही। मैं अपनी जगह बना रही हूं और इस सफर के लिए बहुत आभारी हूं। इसे समझने के लिए धन्यवाद। प्यार के बारे में इतना कह सकती हूं, ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे।"

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी फिल्मी सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने साथ में सुपरहिट फिल्में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में काम किया था, जिसके बाद से ही उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई।

अब शादी के बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। उनकी नई फिल्म रंबबलि जल्द रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में दोनों ने इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म का टीजर भी जारी किया, जिसे प्रशंसकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

फिल्म में विजय स्वतंत्रता सेनानी 'रणबाली' के किरदार में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। प्रशंसक अब इस लोकप्रिय जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा
दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 4 मार्च को नवविवाहित जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News