Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में मारी एंट्री, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 74 रन जोड़े। लैनिंग 30 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि दीप्ति शर्मा ने 43 गेंदों में 55 रनों की जुझारू पारी खेली।

30 Jan 2026

आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में मारी एंट्री, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया

वडोदरा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सीजन के 18वें मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ आरसीबी के 8 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचकर सीधे फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, सात मैचों में पांचवीं हार के बाद यूपी वॉरियर्स की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 74 रन जोड़े। लैनिंग 30 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि दीप्ति शर्मा ने 43 गेंदों में 55 रनों की जुझारू पारी खेली। हालांकि, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और यूपी की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि ग्रेस हैरिस ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 108 रनों की साझेदारी कर मुकाबला एकतरफा बना दिया। हैरिस ने 37 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को 13.1 ओवर में ही जीत दिला दी।

इस जीत के साथ आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है और उसका आत्मविश्वास चरम पर है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में मारी एंट्री, यूपी वॉ
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 74 रन जोड़े। लैनिंग 30 गेंदों में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News