Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

आरसीबी लगातार दूसरे आईपीएल सीजन के फाइनल में, गुजरात को 92 रन से हराकर रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफायर-1 मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 92 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

27 May 2026

आरसीबी लगातार दूसरे आईपीएल सीजन के फाइनल में, गुजरात को 92 रन से हराकर रचा इतिहास

धर्मशाला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफायर-1 मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 92 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए। उनकी पारी में नौ छक्के और पांच चौके शामिल रहे। इसके अलावा विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने 43-43 रन का योगदान दिया।

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन वे बेंगलुरु के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर से रोकने में सफल नहीं हो सके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम दबाव में नजर आई और 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

इस जीत के साथ बेंगलुरु ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम ने आईपीएल प्लेऑफ और नॉकआउट मुकाबलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के नाम था, जिसने 2023 के क्वालिफायर-2 में मुंबई के खिलाफ 233 रन बनाए थे।

अब गुजरात के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा। टीम एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से क्वालिफायर-2 खेलेगी, जबकि एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच बुधवार को खेला जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरसीबी लगातार दूसरे आईपीएल सीजन के फाइनल में, गुजरात को 92 र
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफायर-1 मुकाबले में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News