Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

आखिरी गेंद पर आरसीबी की रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से बाहर

रायपुर में खेले गए इस लो-स्कोरिंग लेकिन हाई-वोल्टेज मैच में बेंगलुरु ने अंतिम गेंद पर 167 रन का लक्ष्य हासिल किया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

11 May 2026

आखिरी गेंद पर आरसीबी की रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से बाहर

रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। रायपुर में खेले गए इस लो-स्कोरिंग लेकिन हाई-वोल्टेज मैच में बेंगलुरु ने अंतिम गेंद पर 167 रन का लक्ष्य हासिल किया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लगातार दो हार के बाद आरसीबी की यह शानदार वापसी रही और टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ तीन ओवर के अंदर अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव समेत तीन बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर मुंबई को दबाव में डाल दिया। हालांकि रोहित ने 10 गेंदों पर 22 रन की तेज पारी खेली।

इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने पारी संभाली। दोनों के बीच 82 रन की अहम साझेदारी हुई, जिससे मुंबई 100 रन के पार पहुंच सकी। नमन अर्धशतक से चूक गए, जबकि तिलक वर्मा ने शानदार फिफ्टी लगाई। मगर 18वें ओवर में भुवनेश्वर ने तिलक को आउट कर मुंबई की रफ्तार रोक दी। मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत भी खराब रही। विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए। दीपक चाहर ने शुरुआती झटके देकर आरसीबी को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या और जैकब बैथेल ने पारी को संभाला। बैथेल के आउट होने के बाद भी क्रुणाल टिके रहे और सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

आखिरी ओवर में आरसीबी को 15 रन चाहिए थे। मुकाबला लगातार पलटता रहा। रोमारियो शेफर्ड के आउट होने के बाद भी बेंगलुरु ने हिम्मत नहीं हारी। भुवनेश्वर ने दबाव में छक्का जड़ा और अंतिम गेंद पर रसिख सलाम ने 2 रन लेकर टीम को यादगार जीत दिला दी।

क्रुणाल पंड्या की 73 रन की मैच जिताऊ पारी और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आखिरी गेंद पर आरसीबी की रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस आईपीएल 20
रायपुर में खेले गए इस लो-स्कोरिंग लेकिन हाई-वोल्टेज मैच में बेंगलुरु ने अंतिम गेंद पर 167 रन का लक्ष्य हासिल किया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News