Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनकर परिवार की विरासत आगे बढ़ाने को तैयार : उमर अब्दुल्ला

कुछ महीने पहले ही अब्दुल्ला को लोकसभा चुनावों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

08 Oct 2024

जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनकर परिवार की विरासत आगे बढ़ाने को तैयार : उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में प्रभावशाली जीत हासिल करने और गांदरबल में आगे रहने के बाद कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनकर अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। कुछ महीने पहले ही अब्दुल्ला को लोकसभा चुनावों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

जेकेएनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने आज घोषणा की कि उनके बेटे और पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 41 सीटों पर आगे चल रही जेकेएनसी सहयोगी कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पहली बार आयोजित विधानसभा चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए एक तरह से वरदान रहा है। उमर अब्दुल्ला ने यहां तक कह दिया था कि वह केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में प्रवेश करके खुद को अपमानित नहीं करेंगे लेकिन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद उन्होंने अपना रुख बदल लिया। उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो सीटों गांदरबल और बडगाम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

हालांकि, पार्टी के गढ़ गांदरबल से चुनाव लड़ना अब्दुल्ला के लिए आसान था लेकिन उन्होंने सुरक्षित खेलने का फैसला लेकर बडगाम विधानसभा क्षेत्र से भी नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने वाली एनसी जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके अलावा फारूक अब्दुल्ला ने घोषणा की है कि उमर जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनकर परिवार की विरासत आगे बढ़ाने
कुछ महीने पहले ही अब्दुल्ला को लोकसभा चुनावों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News