Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री देउवा ने कहा, स्वदेश लौटने के लिए तैयार पर गिरफ्तारी का डर

हांगकांग में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा ने एक पत्र लिखते हुए स्वदेश लौटने की इच्छा व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने अपनी संभावित गिरफ्तारी के प्रति आशंका भी व्यक्त की है।

21 Jul 2026

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री देउवा ने कहा, स्वदेश लौटने के लिए तैयार पर गिरफ्तारी का डर

काठमांडू। हांगकांग में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा ने एक पत्र लिखते हुए स्वदेश लौटने की इच्छा व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने अपनी संभावित गिरफ्तारी के प्रति आशंका भी व्यक्त की है।

पूर्व प्रधानमंत्री देउवा ने देशवासियों के नाम मंगलवार को एक संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को प्रतिशोध की राजनीति नहीं बल्कि आपसी सहयोग और सहकार्य की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "देश को प्रतिशोध नहीं, सहकार्य चाहिए। इसलिए इतिहास से मिले अनुभव, परिवर्तन की ऊर्जा तथा तकनीक और ज्ञान से संपन्न नई पीढ़ी की रचनात्मक क्षमता के बीच मन की एकता, राष्ट्रीय संवाद और साझा सहयोग की आवश्यकता आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गई है।"

देउवा ने अपने संदेश में आगे कहा कि अब प्रतिशोध और निषेध की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण तथा साझा भविष्य को सभी का साझा संकल्प बनाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि वह इसी विश्वास और संकल्प के साथ एक बार फिर नेपाली भूमि पर कदम रखने जा रहे हैं।

हालांकि देउवा ने नेपाल लौटने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई। नेपाल में देउवा दंपत्ति के खिलाफ में विशेष अदालत से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। नेपाल सरकार ने देउवा दंपत्ति को हांगकांग से नेपाल लाने के लिए इंटरपोल से दो बार रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए पत्राचार किया था लेकिन पर्याप्त सबूत के अभाव में इंटरपोल ने नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री देउवा ने कहा, स्वदेश लौटने के लि
हांगकांग में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा ने एक पत्र लिखते हुए स्वदेश लौटने की इच





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News