Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसएसकेएम अस्पताल में 120 घंटे में 200 गॉल ब्लैडर स्टोन सर्जरी का कीर्तिमान, ममता ने दी बधाई 

एसएसकेएम अस्पताल के इस कदम से मरीज और उनके परिजन बेहद खुश हैं

15 Feb 2025

एसएसकेएम अस्पताल में 120 घंटे में 200 गॉल ब्लैडर स्टोन सर्जरी का कीर्तिमान, ममता ने दी बधाई 

कोलकाता। एसएसकेएम अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है उसकी चिकित्सा क्षमता का एक नया रिकॉर्ड। मात्र 120 घंटे के भीतर अस्पताल ने 200 गॉल ब्लैडर स्टोन सर्जरी कर एक अभूतपूर्व मिसाल पेश की है। यह उपलब्धि न केवल राज्य की बल्कि पूरे देश की चिकित्सा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक मिसाल बताई जा रही है। एसएसकेएम अस्पताल में मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बर्दवान, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और दार्जिलिंग सहित पश्चिम बंगाल के हर जिले से मरीज पहुंचे थे। पांच दिनों तक एसएसकेएम अस्पताल पूरी तरह से सर्जरी केंद्र में तब्दील हो गया था। अस्पताल के निदेशक मणिमय बंद्योपाध्याय, जनरल सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अभिमन्यु बसु और प्रोफेसर डॉ. दीप्तेंद्र सरकार सहित सर्जरी विभाग के सभी डॉक्टरों ने मिलकर इस असंभव कार्य को संभव बनाया। 
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद एसएसकेएम के सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा। जब सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का माहौल था, तब इन डॉक्टरों ने स्काल्पेल और अन्य सर्जरी उपकरणों के साथ मरीजों की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया। प्रोफेसर डॉ. दीप्तेंद्र सरकार के मुताबिक, ''यह पहल सिर्फ गॉल ब्लैडर स्टोन सर्जरी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले समय में अन्य सर्जरी के लिए भी ऐसे प्रयास किए जाएंगे।ÓÓ इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे मुख्य कारण अस्पताल में लगातार बढ़ती सर्जरी की जरूरत थी। 
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशन के लिए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही थी, लेकिन एक दिन में सीमित संख्या में ही सर्जरी संभव थी। ऐसे में इस पहल के तहत डॉक्टरों ने मिलकर तय किया कि वे एक साथ अधिक सर्जरी करेंगे, ताकि मरीजों का इलाज समय पर हो सके। एसएसकेएम अस्पताल में ऑपरेशन कराने वालों में 14 साल के एक नाबालिग से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक शामिल थे। एसएसकेएम अस्पताल के इस कदम से मरीज और उनके परिजन बेहद खुश हैं। 
मरीजों का कहना है कि इस अस्पताल ने साबित कर दिया कि सरकारी अस्पतालों में भी बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मिल सकती हैं। एक मरीज के परिवार ने कहा, ''जो लोग सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं, उन्हें एसएसकेएम आकर देखना चाहिए कि असली चिकित्सा सेवा क्या होती है।ÓÓ

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसएसकेएम में 120 घंटे में 200 गॉल ब्लैडर स्टोन सर्जरी
एसएसकेएम अस्पताल के इस कदम से मरीज और उनके परिजन बेहद खुश हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News