Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

नाका चेकिंग के नाम पर वसूली ‘प्रतिष्ठानिक भ्रष्टाचार’: शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति में बदलाव आवश्यक है और इसके लिए सरकार को बदलना जरूरी है

23 Feb 2026

नाका चेकिंग के नाम पर वसूली ‘प्रतिष्ठानिक भ्रष्टाचार’: शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नाका चेकिंग के नाम पर वाहनों को रोककर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था अब “प्रतिष्ठानिक भ्रष्टाचार” का रूप ले चुकी है और पैसे देने से इनकार करने पर चालकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाते हैं या उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता है।
शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि पुलिस के साथ मिलकर एक वर्ग के सिविक वॉलंटियर या होमगार्ड इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग ट्रक ड्राइवरों और खलासियों के साथ मारपीट करने से भी पीछे नहीं हटते, जबकि कानून उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं देता।
अपने पोस्ट में शुभेंदु ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें कथित तौर पर एक सिविक वॉलंटियर या होमगार्ड बिना किसी कारण ट्रक चालक को लाठी से मारते हुए दिखाई दे रहा है। अधिकारी ने कहा कि यदि कोई चालक कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में इस तरह की हिंसा की अनुमति भारतीय कानून नहीं देता।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित सिविक वॉलंटियर या होमगार्ड की तत्काल पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन की “मौन सहमति” के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार होती आ रही हैं।
शुभेंदु अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति में बदलाव आवश्यक है और इसके लिए सरकार को बदलना जरूरी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाका चेकिंग के नाम पर वसूली प्रतिष्ठानिक भ्रष्टाचार: शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति में बदलाव आवश्यक है और इसके लिए सरकार को बदलना जरूरी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News