Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मदरसों में 15 साल बाद शुरू होगी ग्रुप-डी पदों पर भर्ती, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

हाई कोर्ट के इस निर्देश के बाद अब करीब 300 रिक्त पदों पर बहाली की राह साफ हो गई है

16 Jul 2025

मदरसों में 15 साल बाद शुरू होगी ग्रुप-डी पदों पर भर्ती, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

कोलकाता। राज्य के मदरसों में लंबित ग्रुप-डी पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर 15 वर्षों से जारी असमंजस आखिरकार समाप्त हो गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए पश्चिम बंगाल मदरसा सेवा आयोग को 2010 की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत भर्ती पूरी करने की अनुमति दे दी है।
जस्टिस पार्थसारथी सेन की पीठ ने आदेश दिया है कि आयोग आगामी 21 दिनों के भीतर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम प्रकाशित करे। अदालत ने स्पष्ट किया कि नियुक्ति की यह प्रक्रिया 2010 में लागू भर्ती नियमों के अनुसार ही पूरी की जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य के मदरसों में ग्रुप-डी कर्मचारियों के 292 पद वर्ष 2010 से रिक्त पड़े हैं। उस वर्ष वाम मोर्चा सरकार के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी और वर्ष 2011 में पहली बार परीक्षा आयोजित हुई थी। हालांकि, परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद आयोग ने पुनः परीक्षा कराई और उसके बाद कई याचिकाएं अदालत में दाखिल की गईं।
कई वर्षों तक कानूनी पेच में उलझे इस मामले में नियुक्ति प्रक्रिया ठप पड़ी रही, जिससे परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को नौकरी नहीं मिल सकी। इस मुद्दे पर उम्मीदवारों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बिकाशरंजन भट्टाचार्य, फिरदौस शमीम और सुमनशंकर चट्टोपाध्याय ने कोर्ट में पैरवी की।
हाई कोर्ट के इस निर्देश के बाद अब करीब 300 रिक्त पदों पर बहाली की राह साफ हो गई है। यह फैसला उन सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर है, जो बीते डेढ़ दशक से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मदरसों में 15 साल बाद शुरू होगी ग्रुप-डी पदों पर भर्ती
हाई कोर्ट के इस निर्देश के बाद अब करीब 300 रिक्त पदों पर बहाली की राह साफ हो गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News