Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के लिए 10 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

आयुष्मान भारत योजना के तहत 9 लाख परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

05 Apr 2025

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के लिए 10 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के लिए शनिवार को भारत सरकार के नेशनल हेल्थ अथॉरिटी व दिल्ली सरकार के स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के बीच एक औपचारिक समझौता होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। ये कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित रंग भवन में आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस योजना के लिए 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 9 लाख परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन-

आयुष्मान भारत योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या इसके ऐप पर जाना होगा।

बेनिफिशियरी के तौर पर मोबाइल नंबर रजिस्टर करके लॉगिन करें।

इसके बाद वहां मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी और कैप्चा भरना होगा।

मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आएगा, जिसे रजिस्टर करना होगा।

इसके बाद आपको राज्य चुनना होगा, जिस राज्य के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।

अब अपनी पात्रता निम्न में से तरीका चुनना होगा।

यहां आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम, राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, दर्ज करना होगा।

इन जानकारियों को भरने के बाद अगर आप इस योजना के आवेदन के लिए पात्र होंगे, तो दाईं ओर स्क्रीन पर नोटिफिकेशन आ जाएगा।

इसके बाद आप इन योजना का लाभ उठाने के पात्र हो जाएंगे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के लिए 10 अप्रैल से शुरू होगा
आयुष्मान भारत योजना के तहत 9 लाख परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News