Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

30 अगस्त तक अन्नपूर्णा योजना में सभी पात्र महिलाओं का होगा पंजीकरण: मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्रता और सीमा तय करने की व्यवस्था भी की गई है

27 Jul 2026

30 अगस्त तक अन्नपूर्णा योजना में सभी पात्र महिलाओं का होगा पंजीकरण: मुख्यमंत्री

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन तेजी से चल रहा है और 30 अगस्त तक सभी योग्य लाभार्थियों का पंजीकरण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्रता के आधार पर किसी भी योग्य महिला को योजना के लाभ से वंचित नहीं रखा जाएगा।
उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सोमवार को जलपाईगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कई महिलाओं के खातों में जून और जुलाई की किस्त की राशि पहुंच चुकी है, जबकि कई आवेदनों का सत्यापन अभी जारी है। उन्होंने कहा कि सत्यापन पूरा होने के बाद सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
राज्य में सरकार बनने के बाद शुरू की गई प्रमुख योजनाओं में अन्नपूर्णा योजना शामिल है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किया है और कई लाभार्थियों को राशि मिल चुकी है। हालांकि, जिन पात्र महिलाओं का नाम अभी तक लाभार्थी सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें भी 30 अगस्त तक पंजीकृत किए जाने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी किसानों को आर्थिक सहायता दे रही है। किसान बंधु योजना का सत्यापन पूरा होने के बाद जिन किसानों के पास खेती योग्य जमीन होगी, उन्हें 4,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्रता और सीमा तय करने की व्यवस्था भी की गई है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हाल ही में सिक्किम में हुई सुरंग दुर्घटना में उत्तर बंगाल के प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए जलपाईगुड़ी पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने जिला प्रशासनिक कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


30 अगस्त तक अन्नपूर्णा योजना में महिलाओं का होगा पंजीकरण
उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्रता और सीमा तय करने की व्यवस्था भी की गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News