Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट का ऐलान

फिल्म का निर्देशन जानी-मानी फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने किया है, जो अपनी मजबूत विजुअल स्टोरीटेलिंग और भावनात्मक गहराई के लिए मशहूर हैं।

30 Oct 2025

यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट का ऐलान

साउथ सुपरस्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। केजीएफ फ्रेंचाइज़ के बाद यश की यह सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिसकी हर अपडेट फैंस के बीच बिजली की तरह फैल जाती है। फिल्म का निर्देशन जानी-मानी फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने किया है, जो अपनी मजबूत विजुअल स्टोरीटेलिंग और भावनात्मक गहराई के लिए मशहूर हैं।

फिल्म में यश के साथ बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि नयनतारा, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय अपने दमदार किरदारों से कहानी को नई परतें देने वाले हैं। पहले जारी किए गए पोस्टर ने ही यश के नए अवतार की झलक दिखाकर दर्शकों में रोमांच भर दिया था, एक ऐसा किरदार जो रॉ, इंटेंस और रहस्य से लिपटा हुआ है।

रिलीज़ डेट पर छिड़ी थी अफवाहेंपिछले कुछ हफ्तों से 'टॉक्सिक' की रिलीज़ डेट को लेकर फिल्मी गलियारों में हलचल मची हुई थी। कहा जा रहा था कि मेकर्स फिल्म की रिलीज़ आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, अब इस पर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, अफवाहों पर अब ब्रेक लगाएं... यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज़ डेट में कोई बदलाव नहीं होगा। फिल्म तय समय पर 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी। यह रिलीज़ गुड़ीपड़वा और ईद की छुट्टियों के दौरान होगी, यानी दर्शकों के लिए डबल सेलिब्रेशन।"

बड़े पैमाने पर रिलीज़ की तैयारीफिल्म की शूटिंग का अंतिम चरण पूरा कर लिया गया है। जनवरी 2026 से फिल्म का भव्य प्रमोशन कैंपेन शुरू किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि 'टॉक्सिक' सिर्फ भारतीय भाषाओं में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी डब की जा रही है, जिससे इसे एक वैश्विक रिलीज़ का दर्जा मिल जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट का ऐलान
फिल्म का निर्देशन जानी-मानी फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने किया है, जो अपनी मजबूत विजुअल स्टोरीटेलिंग और भावनात्मक गहराई के लिए मशहूर हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News