Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

गर्मी से राहत के आसार, दक्षिण और उत्तर बंगाल में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान

अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। भीषण गर्मी के बीच तापमान थोड़ा कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मंगलवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

28 Apr 2026

गर्मी से राहत के आसार, दक्षिण और उत्तर बंगाल में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता। राज्य में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। बताया गया है कि मतदान के दिन बुधवार को कोलकाता समेत कई जिलों में हवा की रफ्तार लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। भीषण गर्मी के बीच तापमान थोड़ा कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मंगलवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और नदिया में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है।

बुधवार से दक्षिण बंगाल में आंधी-बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। उस दिन कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में आंधी-बारिश की संभावना अधिक है। इसके अलावा पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्धमान में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में अगले शनिवार तक आंधी-बारिश की चेतावनी दी है।

उत्तर बंगाल में भी फिलहाल आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और अलीपुरद्वार में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में शुक्रवार तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गर्मी से राहत के आसार, दक्षिण और उत्तर बंगाल में आंधी-बारिश
अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। भीषण गर्मी के बीच तापमान थोड़ा कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मंगलवार सुबह कोलकाता का न्यून





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News