Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

डिवीजन बेंच में संदीप को राहत, हाई कोर्ट ने कहा -जल्दबाजी में मुकदमा दफन नहीं करेंगे

सीबीआई ने इस घोटाले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह सात दिनों के भीतर चार्ज गठित करे। यह समय सीमा गुरुवार को समाप्त हो रही थी, लेकिन संदीप और अन्य आरोपितों ने चार्ज गठन की प्रक्रिया को धीमा करने की अपील की थी।

06 Feb 2025

डिवीजन बेंच में संदीप को राहत, हाई कोर्ट ने कहा -जल्दबाजी में मुकदमा दफन नहीं करेंगे

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने आर.जी. कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में संदीप घोष और अन्य आरोपितों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि चार्ज गठन से पहले आरोपितों को समय दिया जाएगा और जल्दबाजी में मुकदमा खत्म करने का प्रयास नहीं किया जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी, जिसमें चार्ज गठन की तारीख तय हो सकती है।

सीबीआई ने इस घोटाले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह सात दिनों के भीतर चार्ज गठित करे। यह समय सीमा गुरुवार को समाप्त हो रही थी, लेकिन संदीप और अन्य आरोपितों ने चार्ज गठन की प्रक्रिया को धीमा करने की अपील की थी।

इससे पहले, सिंगल बेंच ने उनकी अर्जी को दो बार खारिज कर दिया था। इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस शुभेंदु सामंत की डिवीजन बेंच के पास गया। बेंच ने सीबीआई की जल्दबाजी पर सवाल उठाया और कहा कि बिना उचित समय दिए चार्ज गठन करना उचित नहीं होगा।

कोर्ट ने कहा कि नए कानून के अनुसार, चार्जशीट दाखिल होने के बाद चार्ज गठन से पहले आरोपितों को अधिकतम 60 दिनों तक का समय मिल सकता है। लेकिन इस मामले में इतनी छूट नहीं दी जा रही है। जस्टिस बागची ने कहा कि यह अदालत मुकदमे को अनावश्यक रूप से लंबा नहीं खींचना चाहती, लेकिन आरोपितों को उनका कानूनी अधिकार मिलना चाहिए। जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट, अलीपुर अदालत की सुनवाई की निगरानी करेगा।

कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि आरोपितों को कम से कम 14 दिन का समय दिया जाना चाहिए ताकि वे चार्जशीट पढ़ सकें और मुकदमे से राहत पाने के लिए आवेदन कर सकें। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि तीन सप्ताह बाद मामले की फिर से सुनवाई होगी और सीबीआई को यह बताना होगा कि चार्ज गठित होने के बाद अभियुक्तों को राहत मांगने का मौका कब मिलेगा।

इस बीच, अलीपुर अदालत में संदीप और अन्य आरोपितों ने मुकदमे से राहत पाने के लिए याचिका दायर की है। हाई कोर्ट की टिप्पणी गुरुवार को अलीपुर अदालत को भी भेजी गई, जिसके बाद वहां के जज ने कहा कि शुक्रवार को इस पर सुनवाई होगी।

हाई कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की अगली सुनवाई होगी, जिसमें अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी जाएंगी और चार्ज गठन की अंतिम तारीख तय की जा सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डिवीजन बेंच में संदीप को राहत, हाई कोर्ट ने कहा -जल्दबाजी मे
सीबीआई ने इस घोटाले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने सीबीआई को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News