Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षितः विदेश मंत्रालय

ओमान के तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले और भारतीय नाविकों की मौत की खबरों को भारत सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी हमले में इस जहाज पर सवार भारतीय नाविक मारे गए हैं।

13 Jun 2026

ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षितः विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। ओमान के तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले और भारतीय नाविकों की मौत की खबरों को भारत सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी हमले में इस जहाज पर सवार भारतीय नाविक मारे गए हैं।

विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने जहाज लियाकी फ्रीडम के मास्टर से बात की है, जिन्होंने पुष्टि की है कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और बताई गई जानकारी गलत है।

इससे पहले भारतीय जहाजों पर हुए अमेरिकी हमलों को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार तड़के अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की और खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की ओर से किए गए हमलों में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई उचित नहीं है।”
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के
ओमान के तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले और भारतीय नाविकों की मौत की खबरों को भारत सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जहाज पर म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News