Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

किश्तवाड़ के चशोती में बचाव कार्य तेज, मलबे में पांचवें दिन भी 'जिन्दगी' की तलाश

मचैल माता मंदिर के रास्ते में आखिरी वाहन-योग्य गांव चशोती में 14 अगस्त को बादल फटने से 61 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन सीआईएसएफ कर्मी और एक विशेष पुलिस अधिकारी हैं। इसके अलावा 100 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं।

18 Aug 2025

किश्तवाड़ के चशोती में बचाव कार्य तेज, मलबे में पांचवें दिन भी 'जिन्दगी' की तलाश

किश्तवाड़। भारी बारिश और दुर्गम इलाकों का सामना करते हुए बचाव दल ने बादल फटने से प्रभावित किश्तवाड़ के चशोती गांव में राहत कार्य तेज कर दिया है। मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए सोमवार को पांचवें दिन भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल अर्थमूवर और खोजी कुत्तों सहित भारी मशीनों का उपयोग करके मलबे में 'जिन्दगी' की तलाश कर रहे हैं।

मचैल माता मंदिर के रास्ते में आखिरी वाहन-योग्य गांव चशोती में 14 अगस्त को बादल फटने से 61 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन सीआईएसएफ कर्मी और एक विशेष पुलिस अधिकारी हैं। इसके अलावा 100 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। सूची में नए सिरे से संशोधन के बाद लापता लोगों की संख्या लगभग 50 बताई गई है। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें एक अस्थायी बाज़ार और वार्षिक मचैल माता यात्रा के लिए एक लंगर स्थल को तहस-नहस कर दिया है। 16 घर और सरकारी इमारतें, तीन मंदिर, चार पनचक्की, एक 30 मीटर लंबा पुल और एक दर्जन से ज़्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

एक सीआईएसएफ अधिकारी ने कहा कि आज अभियान का पांचवां दिन है और लापता लोगों के पार्थिव शरीर बरामद करने के लिए संयुक्त प्रयास जारी हैं। बारिश के कारण मौसम चुनौतीपूर्ण है। हमें आज भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है, लेकिन फिर भी हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सीआईएसएफ, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), नागरिक प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों की संयुक्त टीमें बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। रेनकोट पहने बचाव दल कई स्थानों पर खासकर लंगर (सामुदायिक रसोई) स्थल के पास भारी बारिश के बावजूद काम कर रहे हैं।

सेना के इंजीनियरों ने रविवार को चशोती नाले पर एक बेली ब्रिज बनाया, जिससे गांव और मचैल माता मंदिर के बीच ज़रूरी संपर्क स्थापित हो गया है। सेना ने बचाव और राहत अभियान तेज करने के प्रयासों के तहत कुछ ऑल-टेरेन वाहन भी तैनात किए हैं। बचावकर्मियों ने पिछले दो दिनों में लगभग आधा दर्जन नियंत्रित विस्फोट करके खोज में बाधा डाल रहे विशालकाय पत्थरों को उड़ा दिया। बचावकर्मी एक दर्जन से ज़्यादा अर्थ-मूवर और अन्य भारी उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि एनडीआरएफ ने बचाव अभियान में तेज़ी लाने के लिए डॉग स्क्वॉड सहित अपने संसाधन जुटाए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 25 जुलाई से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलने वाली वार्षिक मचैल माता यात्रा सोमवार को लगातार छठे भी दिन स्थगित रही। लगभग 9,500 फीट ऊंचाई पर स्थित मंदिर तक 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर चशोती से शुरू होती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


किश्तवाड़ के चशोती में बचाव कार्य तेज, मलबे में पांचवें दिन भ
मचैल माता मंदिर के रास्ते में आखिरी वाहन-योग्य गांव चशोती में 14 अगस्त को बादल फटने से 61 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन सीआईएसएफ कर्मी और एक विशेष पुलिस अधि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News