Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर कांड : हाई कोर्ट ने संजय राय को फांसी देने की राज्य सरकार की अपील खारिज की, सीबीआई की याचिका स्वीकार

हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सीबीआई की अपील ही स्वीकार्य है, क्योंकि जांच का कार्य सीबीआई के अधीन है।

07 Feb 2025

आरजी कर कांड : हाई कोर्ट ने संजय राय को फांसी देने की राज्य सरकार की अपील खारिज की, सीबीआई की याचिका स्वीकार

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी संजय राय को फांसी की सजा देने की राज्य सरकार की अपील को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सीबीआई की अपील ही स्वीकार्य है, क्योंकि जांच का कार्य सीबीआई के अधीन है।

सियालदह अदालत ने संजय राय को दोषी ठहराया था, लेकिन इसे 'दुर्लभतम में दुर्लभ' मामला नहीं मानते हुए उसे मृत्युदंड देने से इनकार कर दिया। इसके बजाय अदालत ने संजय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी, जिसे अब अदालत ने अस्वीकार कर दिया है।

सीबीआई ने भी संजय के लिए फांसी की सजा की मांग की थी, साथ ही राज्य सरकार की अपील की वैधता पर भी सवाल उठाया। सीबीआई के वकील ने तर्क दिया कि जब पीड़िता का परिवार जांच एजेंसी या स्वयं दोषी उच्च न्यायालय में अपील नहीं कर रहे हैं, तो राज्य सरकार की अपील कैसे स्वीकार की जा सकती है? हाई कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए सीबीआई की याचिका को सुनवाई योग्य माना जबकि राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया।

आरजी कर कांड में पीड़िता के परिवार ने अदालत में संजय को फांसी देने का विरोध किया है। उनका मानना है कि इस घटना में और भी लोग शामिल हो सकते हैं और संजय को फांसी देने से सभी सबूत नष्ट हो सकते हैं। परिजनों ने कहा कि वे सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और इस मामले की गहराई से जांच की जरूरत है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में भी याचिका दायर कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर कांड : हाई कोर्ट ने संजय राय को फांसी देने की राज्य
हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सीबीआई की अपील ही स्वीकार्य है, क्योंकि जांच का कार्य सीबीआई के अधीन है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News