Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर : सीबीआई ने बंगाल सरकार की याचिका को दी चुनौती

डिवीजन बेंच इस याचिका की स्वीकार्यता पर 27 जनवरी को सुनवाई करेगा

22 Jan 2025

आरजी कर : सीबीआई ने बंगाल सरकार की याचिका को दी चुनौती

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में "फांसी" की मांग वाली बंगाल सरकार की याचिका को सीबीआई ने कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
सीबीआई ने बुधवार को डिवीजन बेंच के सामने तर्क दिया कि इस मामले में राज्य सरकार अपील नहीं कर सकती। सीबीआई के वकील राजदीप मजूमदार ने कहा कि केवल सीबीआई या पीड़िता के परिवार को अपील करने का अधिकार है।
यह मामला नौ अगस्त 2024 को सामने आया था, जब डॉक्टर का शव कॉलेज के सेमिनार हॉल से मिला था। शुरुआती जांच कोलकाता पुलिस ने की थी। पांच दिन बाद हाई कोर्ट के आदेश पर जांच सीबीआई को सौंपी गई।
20 जनवरी को विशेष अदालत ने आरोपित संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि यह मामला "सबसे दुर्लभ अपराध" की श्रेणी में नहीं आता।
राज्य सरकार ने इस फैसले को चुनौती देते हुए फांसी की सजा की मांग की है। सरकार के वकील किशोर दत्ता ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 377 और 378 के तहत अपील का अधिकार सरकार के पास है। डिवीजन बेंच इस याचिका की स्वीकार्यता पर 27 जनवरी को सुनवाई करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर : सीबीआई ने बंगाल सरकार की याचिका को दी चुनौती
डिवीजन बेंच इस याचिका की स्वीकार्यता पर 27 जनवरी को सुनवाई करेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News