Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आरजी कर विवाद, डॉक्टरों की पोस्टिंग पर राज्य सरकार से जवाब तलब

आर.जी. कर अस्पताल में हुए आंदोलन के तीन प्रमुख चेहरों डॉ. अनिकेत महतो, डॉ. देवाशीष हालदार और डॉ. असफाकुल्ला नय्यर को हाल ही में उनकी पहली पोस्टिंग की जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था।

16 Jun 2025

आरजी कर विवाद, डॉक्टरों की पोस्टिंग पर राज्य सरकार से जवाब तलब

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों की पोस्टिंग विवाद पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीखा सवाल किया है क्या आप मेधा के आधार पर पोस्टिंग करते हैं, या जिसे जहां मन हो, वहां भेज देते हैं? यह सवाल सोमवार को न्यायमूर्ति विश्वजीत बसु ने राज्य सरकार से पूछा।

आर.जी. कर अस्पताल में हुए आंदोलन के तीन प्रमुख चेहरों डॉ. अनिकेत महतो, डॉ. देवाशीष हालदार और डॉ. असफाकुल्ला नय्यर को हाल ही में उनकी पहली पोस्टिंग की जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था। असफाकुल्ला और देवाशीष ने नई जगह पर कार्यभार संभाल लिया, लेकिन अनिकेत महतो ने ऐसा नहीं किया। तीनों ने इस स्थानांतरण के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

डॉ. अनिकेत का आरोप है कि काउंसलिंग के नियमों को दरकिनार करते हुए मनमाने ढंग से उन्हें ट्रांसफर किया गया। इस पर कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार से हलफनामे के रूप में जवाब मांगा है। अन्य दो डॉक्टरों के मामलों में भी अगला जवाब अगले सोमवार तक मांगा गया है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में यह उम्मीद जताई कि जब तक अनिकेत नई पोस्टिंग नहीं स्वीकारते, तब तक राज्य उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा।

अनिकेत ने अदालत में यह भी बताया कि उनकी रैंक 24 है और आर.जी. कर अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में चार पद खाली हैं, जिनमें से दो पदों पर रैंक छब्बीस और चौंतीस वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। इस पर कोर्ट ने राज्य से पूछा कि यह निर्णय किस न्यायिक आधार पर लिया गया?

अनिकेत के वकील ने यह अनुरोध किया कि जब तक मामला अदालत में लंबित है, तब तक अनिकेत को आर.जी. कर अस्पताल में ही काम करने दिया जाए और उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कदम न उठाया जाए।

कोर्ट में न्यायाधीश ने राज्य से स्पष्ट रूप से पूछा है कि क्या आप मेधा के आधार पर नियुक्ति करते हैं या जिसे जहां भेजना हो, वहां भेज देते हैं? मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर विवाद, डॉक्टरों की पोस्टिंग पर राज्य सरकार से जवाब त
आर.जी. कर अस्पताल में हुए आंदोलन के तीन प्रमुख चेहरों डॉ. अनिकेत महतो, डॉ. देवाशीष हालदार और डॉ. असफाकुल्ला नय्यर को हाल ही में उनकी पहली पोस्टिंग की जगह से दूस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News