Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आरजी कर अस्पताल कांड : बेटी की दुष्कर्म-हत्या मामले में पहले गवाह बने पिता, सीबीआई की गाड़ी से घर से निकले; मां की गवाही होगी अगले दिन

दोपहर 12 बजे सीबीआई के एक अधिकारी पीड़िता के घर पहुंचे, जहां से सीबीआई की गाड़ी में पिता को एजेंसी के दफ्तर और फिर अदालत ले जाया गया। पिता ने कहा, “सीबीआई के दफ्तर जा रहा हूं।” उनकी गवाही के बाद मां का बयान दर्ज किया जाएगा।

11 Nov 2024

आरजी कर अस्पताल कांड : बेटी की दुष्कर्म-हत्या मामले में पहले गवाह बने पिता, सीबीआई की गाड़ी से घर से निकले; मां की गवाही होगी अगले दिन

कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्यायिक प्रक्रिया सियालदह अदालत में सोमवार को शुरू हो गई है। इस मामले में पीड़िता के माता-पिता को पहले दो गवाहों के रूप में अदालत में बयान दर्ज कराना है। कुल 128 गवाहों में जूनियर डॉक्टर, कोलकाता पुलिस और फॉरेंसिक अधिकारी भी शामिल हैं, जिनका बयान अलग-अलग चरणों में दर्ज किया जाएगा। लेकिन सबसे पहले पीड़िता के माता-पिता की गवाही ली जाएगी।

दोपहर 12 बजे सीबीआई के एक अधिकारी पीड़िता के घर पहुंचे, जहां से सीबीआई की गाड़ी में पिता को एजेंसी के दफ्तर और फिर अदालत ले जाया गया। पिता ने कहा, “सीबीआई के दफ्तर जा रहा हूं।” उनकी गवाही के बाद मां का बयान दर्ज किया जाएगा।

आर.जी. कर दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई सोमवार से रोजाना होगी। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने शुरू में एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई द्वारा दायर की गई चार्जशीट में उसी व्यक्ति का नाम आरोपित के रूप में है। पिछले सोमवार को सियालदह अदालत में आरोपित के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी और अब सोमवार से इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो रही है।

नौ अगस्त को आर.जी. कर अस्पताल के इमरजेंसी सेक्शन की चौथी मंजिल के एक सेमिनार कक्ष में पीड़िता का शव पाया गया था। प्रारंभिक जांच कोलकाता पुलिस कर रही थी, जिसने पुलिस फोर्थ बटालियन के बैरक से आरोपित सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया था। बाद में हाई कोर्ट के निर्देश पर जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने सात अक्टूबर को चार्जशीट दाखिल की, जो घटना के 58 दिन बाद सियालदह अदालत में जमा की गई। इसमें आरोपित के रूप में केवल सिविक वॉलंटियर का नाम था।

घटना के 87 दिन और चार्जशीट जमा होने के 28 दिन बाद, पिछले सोमवार को अदालत ने इस मामले में चार्ज तय किया। अदालत ने घोषणा की कि 11 नवंबर से मामले की न्यायिक प्रक्रिया शुरू होगी और रोजाना सुनवाई होगी।

मामले के सुनवाई शुरू होने से पहले ही विवाद भी जारी है। पिछले सोमवार चार्ज तय होने के बाद आरोपित सिविक वॉलंटियर ने जेल वाहन से चिल्लाकर खुद को निर्दोष बताते हुए सरकार पर फंसाने का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि मैं चुपचाप था, लेकिन मैंने न तो बलात्कार और न ही हत्या की है। सरकार मुझे फंसा रही है। असली आरोपितों को बचाने के लिए मुझे फंसाया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर अस्पताल कांड : बेटी की दुष्कर्म-हत्या मामले में पहले
दोपहर 12 बजे सीबीआई के एक अधिकारी पीड़िता के घर पहुंचे, जहां से सीबीआई की गाड़ी में पिता को एजेंसी के दफ्तर और फिर अदालत ले जाया गया। पिता ने कहा, “सीबीआई के दफ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News