Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर अस्पताल लिफ्ट हादसा : पोस्टमार्टम में दिल दहलाने वाले खुलासे, मृतक के दिल-फेफड़े तक फटे

इस घटना के बाद मृतक के पिता अमल बंद्योपाध्याय की लिखित शिकायत के आधार पर टाला थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को तलब किया है।

21 Mar 2026

आरजी कर अस्पताल लिफ्ट हादसा : पोस्टमार्टम में दिल दहलाने वाले खुलासे, मृतक के दिल-फेफड़े तक फटे


कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लिफ्ट हादसे में हुई 41 वर्षीय अरूप बंद्योपाध्याय की मौत के मामले में पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई दिल दहलाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मृतक के हाथ-पैर और पसलियां टूट गई थीं तथा गंभीर चोट के कारण उनका हृदय, फेफड़े और यकृत तक फट गया था।

इस घटना के बाद मृतक के पिता अमल बंद्योपाध्याय की लिखित शिकायत के आधार पर टाला थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को तलब किया है।

-------

बच्चे के इलाज के लिए गए थे अस्पताल

जानकारी के अनुसार अरूप अपने छोटे बेटे के इलाज के लिए आरजी कर अस्पताल गए थे। शुक्रवार तड़के उन्हें लिफ्ट से गंभीर रूप से घायल अवस्था में निकाला गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दावा किया गया था कि घंटों तक लिफ्ट में फंसे रहे थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई थी।

पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनके हाथ-पैर और पसलियों की हड्डियां टूटी हुई थीं और आंतरिक अंगों को भी गंभीर क्षति पहुंची थी।

अस्पताल अधीक्षक सप्तर्षि चट्टोपाध्याय के अनुसार मृतक के पिता ने जो विवरण दिया है, उसके मुताबिक अरूप लिफ्ट में फंस गए थे। एक बटन दबाने के बाद लिफ्ट अचानक ऊपर-नीचे होने लगी जिससे अंदर मौजूद लोग घबरा गए।

बताया गया कि जब लिफ्ट एक तल पर रुकी तो अंदर फंसे तीन लोग बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। बाहर कोलैप्सिबल गेट बंद था। इसी दौरान अरूप बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे तभी लिफ्ट अचानक ऊपर चलने लगी और वह लिफ्ट तथा दीवार के बीच फंस गए।

अस्पताल अधीक्षक ने माना कि अगर उस समय लिफ्टमैन मौजूद होता तो शायद यह घटना नहीं होती। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता भी बताया।

उन्होंने कहा कि अब अस्पताल में बिना कर्मचारी की मौजूदगी के किसी भी लिफ्ट का संचालन नहीं होगा। अस्पताल में कुल 32 लिफ्ट हैं और अब प्रत्येक लिफ्ट के अंदर कर्मचारी की तैनाती की जाएगी ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

------

डॉक्टरों के संगठन ने उठाई जांच की मांग

आरजी कर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन ने भी अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही जिनकी लापरवाही सामने आए उनके खिलाफ कार्रवाई, लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने की भी मांग की गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के लिए जिम्मेदार संभावित लापरवाही की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर अस्पताल लिफ्ट हादसा : पोस्टमार्टम में दिल दहलाने वाल
इस घटना के बाद मृतक के पिता अमल बंद्योपाध्याय की लिखित शिकायत के आधार पर टाला थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News