Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

आरजी कर लिफ्ट हादसा : सात दिन पहले हुई खराबी पर उठे सवाल, जांच तेज

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी

25 Mar 2026

आरजी कर लिफ्ट हादसा : सात दिन पहले हुई खराबी पर उठे सवाल, जांच तेज

कोलकाता। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लिफ्ट हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि जिस लिफ्ट में हादसा हुआ, वह घटना से सात दिन पहले, 13 मार्च को ही खराब हुई थी और इंजीनियरों द्वारा उसे ठीक किए जाने का दावा किया गया था।
बुधवार को पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नागेरबाजार निवासी अरूप बनर्जी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ट्रॉमा केयर की लिफ्ट नंबर-दो में सवार हुए थे। इसी दौरान लिफ्ट में अचानक तेज झटका लगा और हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
लालबाजार के जांच अधिकारियों ने इस मामले में लिफ्ट की मरम्मत और रख-रखाव पर सवाल उठाए हैं। प्रारंभिक फोरेंसिक जांच में संकेत मिला है कि 13 मार्च को लिफ्ट में सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या आई थी, जिसे ठीक करने के लिए इंजीनियरों ने मदरबोर्ड की जांच की थी और बाद में उसे चालू कर दिया गया था। हालांकि, मात्र छह दिनों के भीतर फिर से लिफ्ट में खराबी कैसे आ गई, यह जांच का विषय बना हुआ है।
घटना के दिन लिफ्ट के संचालन में गंभीर गड़बड़ी सामने आई। मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरी मंजिल से पांचवीं मंजिल जाने के लिए बटन दबाने पर लिफ्ट सातवीं मंजिल तक चली गई और फिर अचानक बेसमेंट तक नीचे आ गई। इसी दौरान दरवाजा तेजी से बंद हुआ और जोरदार झटका लगा।
इस मामले में अब तक पीडब्ल्यूडी कर्मियों, लिफ्ट इंजीनियरों, सुरक्षा कर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों समेत करीब 30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। साथ ही, अस्पताल परिसर के करीब 70 सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर लिफ्ट हादसा
पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News