Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

आर जी कर मेडिकल कॉलेज वित्तीय अनियमितता मामला : ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामला दर्ज कर जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की है

06 Feb 2026

आर जी कर मेडिकल कॉलेज वित्तीय अनियमितता मामला : ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को कोलकाता की एक विशेष अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल की।
इस मामले में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष प्रमुख आरोपितों में शामिल हैं। संदीप घोष को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामला दर्ज कर जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की है।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला आर जी कर अस्पताल के पूर्व अधिकारी अख्तर अली की याचिका के बाद सामने आया था। अख्तर अली ने संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान कथित वित्तीय गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट से भी मंजूरी मिली थी।
ईडी ने इस मामले में धन के कथित लेन-देन और उसके स्रोत की जांच के लिए ईसीआईआर दर्ज की थी, जिसे पुलिस की प्राथमिकी के समकक्ष माना जाता है। जांच के दौरान मनी ट्रेल से जुड़े कई तथ्यों को आधार बनाकर चार्जशीट तैयार की गई।
उल्लेखनीय है कि संदीप घोष के प्राचार्य रहते हुए ही नौ अगस्त 2024 को आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। महिला डॉक्टर का शव उत्तर कोलकाता स्थित अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में मिला था। इस मामले में कोलकाता पुलिस के पूर्व सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को जनवरी 2025 में सियालदह सत्र न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
ईडी की चार्जशीट के बाद अब अदालत में इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी, जबकि आर जी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य मामलों की जांच भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी ने दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामला दर्ज कर जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News