Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर: भ्रष्टाचार की जांच में किन अधिकारियों पर नजर? सीबीआई ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र भेजकर दी जानकारी

राज्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह आश्वासन भी दिया गया था कि जैसे ही सीबीआई जांच के तहत आने वाले लोगों की सूची उन्हें मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

17 Oct 2024

आरजी कर: भ्रष्टाचार की जांच में किन अधिकारियों पर नजर? सीबीआई ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र भेजकर दी जानकारी

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हो रहे वित्तीय भ्रष्टाचार की जांच के तहत, सीबीआई ने राज्य को जांच के दायरे में आए अधिकारियों की सूची भेजी है। इसमें एनेस्थीसिया विभाग की प्रोफेसर-सह-चिकित्सक सुजाता घोष और एक अन्य चिकित्सक देवाशीष सोम शामिल हैं। सीबीआई ने यह जानकारी एक पत्र के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को दी है। यह पत्र 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के आधार पर भेजा गया है। उस दिन की सुनवाई में यह मुद्दा उठा था कि सीबीआई की जांच के तहत आने वाले कुछ लोग अब भी आर.जी. कर अस्पताल में अपने पदों पर कार्यरत हैं। उनके निलंबन या छुट्टी पर भेजने की मांग सुप्रीम कोर्ट में की गई थी।

राज्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह आश्वासन भी दिया गया था कि जैसे ही सीबीआई जांच के तहत आने वाले लोगों की सूची उन्हें मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य के वकील ने कहा कि चाहे वे लोग कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उनके खिलाफ कार्रवाई करने में राज्य को कोई समस्या नहीं होगी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने भी कहा था कि यदि सीबीआई सूची देती है, तो राज्य को कानून के अनुसार कार्रवाई करनी होगी। 30 सितंबर की सुनवाई के इस हिस्से का भी उल्लेख सीबीआई द्वारा भेजे गए पत्र में किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव को भेजे गए पत्र में सीबीआई ने लिखा है कि आर.जी. कर अस्पताल में वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में दो डॉक्टर, सुजाता घोष और देवाशीष सोम, जांच के दायरे में हैं। सीबीआई के अनुसार, विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी और हाउस स्टाफ की चयन प्रक्रिया में इन दोनों की सक्रिय भागीदारी पाई गई है। सीबीआई के अधिकारियों द्वारा यह जांच की जा रही है कि इस वित्तीय भ्रष्टाचार में इनकी क्या भूमिका रही। भविष्य में आरजी कर से जुड़े अन्य अधिकारियों के नाम भी सामने आएंगे तो उन्हें भी राज्य को सूचित किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर: भ्रष्टाचार की जांच में किन अधिकारियों पर नजर? सीबीआ
राज्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह आश्वासन भी दिया गया था कि जैसे ही सीबीआई जांच के तहत आने वाले लोगों की सूची उन्हें मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News