Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र के बहराइच में राइस मिल का ड्रायर फटा, पांच मजदूरों की मौत

। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य और घायलों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

25 Apr 2025

उप्र के बहराइच में राइस मिल का ड्रायर फटा, पांच मजदूरों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में आज सुबह एक राइस मिल का ड्रायर फटने से हुए हादसे में पांच मजदूरों की जान चली गई। यह मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के बताए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य और घायलों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मिल में 8-10 मजदूर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी मजदूर लवकुश ने बताया कि दरगाह थाना इलाके के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा स्थित राजगढ़िया राइस मिल में वह कम करता है। आज धान सुखाया जा रहा था, इसी दौरान ड्रायर फट गया। आग लग गई तो हम सब उसे बुझाने लगे। तभी धुआं भरने से एक-एक करके पांच मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। उनमें बिहार के बिट्टू शाह (30), उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी गफ्फार अली, बबलू, रजनेश कुमार और श्रावस्ती निवासी जहूर शामिल हैं। तीन अन्य लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।

जिला अस्पताल के सीएमएस एमएम त्रिपाठी ने बताया कि दम घुटने से बेहोश हुए 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से पांच लोग मृत थे और तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में कन्नौज के तीन और बिहार और श्रावस्ती के एक-एक मजदूर की मौत हो गई। डीएम ने बताया कि काम कर रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हुई हैं। वहीं, सुखदेव, देवी प्रसाद और सुरेंद्र शुक्ला का इलाज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जारी है। प्रशासन ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के बहराइच में राइस मिल का ड्रायर फटा, पांच मजदूरों की म
। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य और घायलों को बेहतर इलाज करान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News