Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में ऋचा घोष का नाम विचाराधीन, चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवाल

अंतिम मतदाता सूची सार्वजनिक होते ही यह मामला सामने आया, जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

01 Mar 2026

प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में ऋचा घोष का नाम विचाराधीन, चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवाल

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल में शनिवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सिलीगुड़ी की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला क्रिकेटर ऋचा घोष के नाम के आगे विचाराधीन दर्ज होने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

अंतिम मतदाता सूची सार्वजनिक होते ही यह मामला सामने आया, जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

ऋचा के पिता मानवेन्द्र घोष ने बताया कि ऋचा साल के अधिकांश समय राज्य या देश से बाहर क्रिकेट के सिलसिले में रहती है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान उनके नाम पर सुनवाई का नोटिस जारी हुआ था। वार्ड के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा किए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद भी ऋचा और उनकी दीदी का नाम विचाराधीन बना हुआ है।

इधर, रविवार सुबह 19 नंबर वार्ड की वाम पार्षद मौसमी हाजरा ऋचा के घर पहुंची और चुनाव आयोग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि जिसने देश का नाम रोशन किया, उसका नाम ही वोटर सूची में विचाराधीन है। अगर ऐसी स्थिति एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की है तो आम लोगों की स्थिति क्या होगी।

वहीं, सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने कहा कि ऋचा सिर्फ सिलीगुड़ी ही नहीं, पूरे भारत का गौरव है। यह चुनाव आयोग की लापरवाही का उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। इस पूरे मामले की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दे दी गई है।

प्रशासन की ओर से सफाई दी गई है कि संभवतः निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। सिलीगुड़ी महकमा प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर शीघ्र समाधान किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में ऋचा घोष का नाम विचाराधीन, चुन
अंतिम मतदाता सूची सार्वजनिक होते ही यह मामला सामने आया, जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News