वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस ने रिक्शा चालक गौतम बोस (58) को मटियाब्रुज इलाके से पकड़ लिया
कोलकाता। 10 साल की नाबालिग के साथ यौन उत्पीडऩ के मामले में एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि शनिवार को सुबह उसकी बेटी बांधा बरतल्ला के पास से नट बिहारी मोड़ तक रिक्शा में अपने स्कूल जा रही थी, तभी रिक्शा चालक ने उसकी 10 साल की नाबालिग बेटी को गलत तरीके से छुआ।
गार्डेन रिच थाना में शिकायत दर्ज की गई और जांच के दौरान सड़क पर लगे सीसीटीवी की जांच की गई और अपराधी का फुटेज एकत्र किया गया। पुलिस ने रिक्शा चालक गौतम बोस (58) को मटियाब्रुज इलाके से पकड़ लिया। उसका रिक्शा भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।